Home » News Update » फुसरो नगर परिषद द्वारा ग्रीन एकेडमी स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

फुसरो नगर परिषद द्वारा ग्रीन एकेडमी स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

फुसरो: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत् फुसरो नगर परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत ग्रीन एकेडमी पब्लिक स्कूल, पटेल नगर,ढोरी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता से संबंधित बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरे का उचित पृथक्करण करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ, स्वस्थ्य एवं सुंदर फुसरो नगर परिषद के निर्माण में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। साथ ही स्वच्छता का संकल्प लेकर दैनिक आदत और स्वच्छ फुसरो को साकार करने में सहयोग करें।

 

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal