Home » News Update » झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति सम्मानित।

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति सम्मानित।

रांची: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को विधानसभा परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट विधायक, पूर्व विधायकों, विधानसभा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया। समारोह में झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन तथा ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां राज्य के आम लोगों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए जाते हैं। विधानसभा केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि इंसानियत, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। इसकी गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान पूरी दुनिया करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा राज्य के भविष्य, विकास की नीतियों और आम नागरिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है। यहां सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां हैं, जिनका मूल उद्देश्य राज्य का विकास और जनकल्याण है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की कई योजनाएं और नीतियां देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं। विशेषकर महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में राज्य के प्रयासों की दूसरे राज्यों में भी सराहना हो रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2050 के झारखंड की तस्वीर को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। सरकार का लक्ष्य झारखंड को विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिल सके।

 

उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में पूर्वजों, आंदोलनकारियों और राज्यवासियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

 

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति, विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal