Home » News Update » बोकारो सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति से भुजाली के बल पर सोने की चेन छिनतई, दो गिरफ्तार

बोकारो सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति से भुजाली के बल पर सोने की चेन छिनतई, दो गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति पर भुजाली से हमला कर सोने की चेन छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण बाउरी (19 वर्ष) और प्रिंस कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की भुजाली और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 20 नवंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे की है। सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को भुजाली से घायल कर उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई थी। इस संबंध में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छिनी गई सोने की चेन चास के एक अन्य व्यक्ति को 20 हजार रुपये के बदले दी गई थी। चेन बेचने के बाद मिलने वाली रकम आपस में बांटने की योजना थी। आरोपियों ने बताया कि प्राप्त रकम में से 10 हजार रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि शेष 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की भुजाली और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। घटनास्थल से आरोपियों की एक चप्पल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सिटी पार्क और आसपास के इलाकों में महिलाओं एवं अन्य लोगों की रेकी कर चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। चेन खरीदने वाले कथित तीसरे व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार करण बाउरी सेक्टर-1 सी झोपड़ी, शिमला कॉलोनी, शिबू सोरेन आवास के समीप का निवासी है। उसका स्थायी पता जयपुर, थाना कोटशिला, जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) है। वहीं, प्रिंस कुमार सेक्टर-1 सी झोपड़ी, विकास नगर के समीप का निवासी है। उसका स्थायी पता एकमा, जिला सिवान (बिहार) बताया गया है।

छापेमारी दल में नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, बीएस सिटी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश प्रजापति, गुलटन मिस्त्री, सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार मिश्रा तथा आरक्षी निरंजन महतो और सिद्धेश्वर प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal