तेनुघाट: विधानसभा स्तरीय (ई.एल.सी.) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला स्तर पर दिनांक 20 नवंबर को इस्पात डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 सी, बोकारो में आयोजित हुआ। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय से भावना भारती, सादिया कैसर (कक्षा आठवीं) एवं अनन्या कुमारी (कक्षा नौवीं) की छात्राएं शिक्षक राम पुकार की देखरेख में रवाना हुईं। इस अवसर पर योगेन्द्र प्रताप, हलधर महतो, सिद्धार्थ दे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, असगर अली, सपन दे, काजल कुमारी, साक्षी श्रेया, जयंत कुमार, सूरज कुमार, रिफत परवीन एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

