Home » News Update » श्रद्धा और संवेदना के बीच संपन्न हुआ स्वर्गीय युगेश्वर राम का श्राद्ध कार्यक्रम, लोगों ने किया नमन

श्रद्धा और संवेदना के बीच संपन्न हुआ स्वर्गीय युगेश्वर राम का श्राद्ध कार्यक्रम, लोगों ने किया नमन

छतरपुर (पलामू): झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाटीन निवासी स्वर्गीय युगेश्वर राम के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा। स्वर्गीय युगेश्वर राम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर इस संसार से विदा हो गए। उनके निधन से परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के बीच गहरा दुख व्याप्त है। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्य अनिरुद्ध पासवान, सुबोध पासवान, मनोज पासवान, ओमप्रकाश पासवान, जेपी एवं प्रेम सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रियजन को याद किया और उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए। इनमें धर्मेंद्र कुमार रिंकू, अश्विनी कुमार, धनंजय प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, विनय कुमार गुप्ता, शीतल सिंह, चंदन कुमार एवं डॉ. एसके रवि सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की बात कही। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय युगेश्वर राम की स्मृतियां हमेशा परिवार और समाज के बीच जीवित रहेंगी। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, संवेदना और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal