तेनुघाट: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में शनिवार 28 नवंबर को लगे मासिक लोक अदालत में 4 मामलों का निष्पादन किया गया एवं 8,60,000 रुपये समझौता राशि वसूल की गई। इसके सफल संचालन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया था। पहले बेंच पर कुटुंब न्यायालय के प्रेमनाथ पांडेय एवं अधिवक्ता गिरीवर कुमार महतो, दूसरे बेंच पर जिला जज प्रथम फहिम किरमानी एवं अधिवक्ता राकेश कुमार तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल मौजूद थे।

