तेनुघाट: तेनु-गोमिया मुख्य मार्ग पर न्यू मार्केट स्थित नहर के पास डीएवी में पढ़ने वाले छात्रों को लेकर जा रही टाटा मैजिक (JH 2Y 5233) और डीएवी में अपने बच्चों को छोड़कर वापस जा रही ऑल्टो कार (HR 26 BF 2380) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टाटा मैजिक में सवार डीएवी के छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑल्टो चला रहे ड्राइवर फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी बीच टर्निंग के पास विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक में उन्होंने अचानक टक्कर मार दी। सूचना पाकर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों गाड़ी मालिक साडम के रहने वाले हैं।

