Home » News Update » अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत बेतगो पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, डायल-112 की दी जानकारी

अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत बेतगो पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, डायल-112 की दी जानकारी

तेनुघाट: भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को बेतगो पब्लिक स्कूल, बोकारो थर्मल में अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता व प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन पदाधिकारी तेनुघाट अखिलेश्वर पासवान, प्रधान अग्निशामक दीनानाथ शुक्ला और आरक्षी कैलाश दास ने विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद सबसे पहले डायल-112 पर सूचना दें। डायल-112 पर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचना मिल जाएगी और फायर टेंडर भेजकर आग पर काबू पाया जा सकेगा। इसके बाद कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रैक्टिकल प्रदर्शन किया। विद्यालय के कर्मचारियों ने भी स्वयं एक्सटिंग्विशर चलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया। यह जानकारी अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश्वर पासवान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal