Home » News Update » पेटरवार में करंट लगने से मौतः कुआं में टुल्लू पंप का बिजली तार जोड़ने के दौरान घटी घटना, मौत।

पेटरवार में करंट लगने से मौतः कुआं में टुल्लू पंप का बिजली तार जोड़ने के दौरान घटी घटना, मौत।

बोकारो: पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत के विद्यापुरी मोहल्ला के स्व लंबोदर प्रसाद दास के 60 वर्षीय पुत्र शंभु प्रसाद दास की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शंभु प्रसाद दास अपने घर के पास कुएं में पानी निकालने को लेकर कुआं में टुल्लू पंप लगा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

 

कुएं के पास अचेत होकर गिरे

 

टुल्लू पंप में करंट जोड़ने के समय बिजली का तार के करंट अपने चपेट में लेने के कारण हाथ पूरी तरह से झुलस गया। जिससे वह कुआं के पास अचेत हो कर गिर गया। अगल-बगल के एक औरत ने अचेत अवस्था में देखने पर हो हल्ला करने पर परिवार के लोग पहुंच कर देखा तो वह कुआं के पास अचेत पड़ा हुआ था। परिजनों सहित आसपास के लोगों के सहयोग से उपचार के लिए फुसरो स्थित केन्द्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

घर का एकमात्र कमाने वाले थे

 

अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। जो कि वह किसी छोटे सा व्यवसाय कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शव को पेटरवार पुलिस अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में पोस्टमॉर्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका अंतिम संस्कार पिछरी स्थित दामोदर नदी पर किया गया। वे अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री छोड़ गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal