Home » News Update » कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने किया सिदरौल, नामकोम स्थित लाह कारखाना का भ्रमण।

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने किया सिदरौल, नामकोम स्थित लाह कारखाना का भ्रमण।

राज्य के लाह उत्पादक किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुँचाना प्राथमिकता।

राँची: कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने गुरुवार को झारखण्ड राज्य सहकारी लाह क्रय-विक्रय एवं आहरण संघ सीमित (झास्कोलैम्पफ) के सिदरौल, नामकोम स्थित लाह कारखाना का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने निदेश दिया कि झास्कोलैम्पफ द्वारा संचालित लाह कारखाना एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में भी सुधार लायें एवं लाह आधारित उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, संस्थागत विपणन हेतु कम्पनी / संस्थाओं के साथ एकरारनामा करें। साथ ही साथ लाह कारखाना, सिदरौल में स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को भ्रमण कराकर उन्हें लाह उत्पाद एवं उसके परिसंस्करण की जानकारी दी जाए। उन्होंने झास्कोलैम्पफ द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों यथा प्राथमिक लाह परिष्करण ईकाई, लैक सीलिंग स्टिक उत्पादन की भी जानकारी ली।

लाह कृषकों को लाभ पहुँचाने हेतु विभाग राज्य एवं राज्य से बाहर लैक सीलिंग स्टिक की आपूर्ति हेतू कैबिनेट संलेख तैयार करें।

प्रबन्ध निदेशक, झास्कोलैम्पफ द्वारा बताया गया कि राज्य में मुख्यतः 9 जिलों यथा- रॉची, खूँटी, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, लातेहार, पलामू एवं गढ़वा में कुसुम, बैर, पलास एवं सेमियालता वृक्षों पर लाह की खेती की जाती है। वर्तमान में बाजार दर न्यूनतम समर्थन मूल्य (कुसुमी लाह 275 रूपये प्रति किलोग्राम) रंगीनी लाह 200 रूपये प्रति किलोग्ग्रम) से काफी ज्यादा होने के कारण लाह कृषकों से लाह का आहरण संभव नहीं हो पा रहा है।इसी क्रम में मंत्री महोदया ने निदेश दिया कि राज्य के लाह उत्पादक किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुँचाने के लिये राज्य एवं राज्य से बाहर लैक सीलिंग स्टिक की आपूर्ति हेतू कैबिनेट संलेख तैयार करें।

लाह कृषकों को 90% अनुदान पर लाह बीहन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध।

प्रबन्ध निदेशक, द्वारा बताया गया कि गत दो वर्षों में लगभग 2000 लाह कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती एवं लाह मूल्य संवर्द्धन (प्राथमिक परिष्करण) का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया। साथ ही लाह कृषकों को 90% अनुदान पर लाह बीहन एवं लाह खेती में प्रयुक्त होनेवाले टूल-कीट्स उपलब्ध कराया जाता है। राज्य में निर्वाचन प्रयोजनार्थ लैक सीलिंग स्टिक की आपूर्ति 12 जिलों में की गयी। 312 लैम्पस, पैक्स, व्यापार मंडल एवं प्राथमिक लाह उत्पादक सहयोग समितियाँ, झास्कोलैम्पफ से सम्बद्ध है।

लाह कारखाना परिसर में हो रहे निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।

 

भ्रमण के क्रम में मंत्री दीपिका पांडेय ने लाह कारखाना परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।

 

इस अवसर पर निबंधक, सहयोग समितियाँ, झारखण्ड, प्रबन्ध निदेशक, झास्कोलैम्पफ, कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण निगम, सहायक अभियन्ता, आईसीडीपी कोषांग एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal