Home » News Update » 15वे वित्त आयोग मद से शेड निर्माण कार्य का शुभ उदघाटन।

15वे वित्त आयोग मद से शेड निर्माण कार्य का शुभ उदघाटन।

तेनुघाट: गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के मड़ई टोला स्थित सार्वजनिक चौक में 15वे वित्त आयोग मद से शेड निर्माण कार्य का शुभ उदघाटन शुक्रवार को प्रखंड के प्रमुख प्रमिला चौड़े ने नारियल फोड़कर किया | इस अवसर पर पंचायत के पंसस बिष्णुलाल सिंह, पंसस चांदनी देवी, वार्ड सदस्य सोनी देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे | इस संबंध में प्रमुख प्रमिला चौड़े ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड में विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है । इसके अलावा जो कार्य छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा । उन्होंने कहा कि जब तक मेरा कार्यकाल रहेगा तब तक इसी तरह योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा और इसके लिए लोगो का भी सहयोग आवश्यक है । पंसस विष्णु लाल सिंह ने कहा कि राजनीति नहीं बल्कि पंचायत का विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मड़ई टोला में शेड निर्माण, ठाकुर बारी में ढक्कन सहित नाली का निर्माण तथा राय मोहल्ला स्थित मुख्य सड़क पर कलभर्ट निर्माण कार्य का उदघाटन किया गया है, इसके साथ साथ होसिर पूर्वी पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का भी उदघाटन किया गया है । सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये गए हैं । मौके पर मिहीलाल मराण्डी, महेश राम, रामचन्द्र राम, बाबूलाल प्रजापति, अशोक राम, संतोष राम, बबलु राम, बिगन गंझू, कामता उपाध्याय, मथुरा ठाकुर, कुन्दन प्रसाद, सुरेश ठाकुर, रामा राम, इंदु राम, नरेश राम आदि उपस्थित थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal