34 साल पुलिस प्रशासन में सेवा देने के बाद सेवा निवृत्त के पश्चात सिमरिया से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव।
बहुत जल्द प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हाथों भारतीय जनता पार्टी की लेंगे सदस्यता।
सिमरिया: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर रहे हैं। जिससे इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। हालांकि एक अनार सौ बीमार वाली कहावत भी चरितार्थ होता दिख रहा है। क्योंकि इस बार कई चेहरे भाजपा से टिकट को अपनी दावेदारी पेश कर रहें हैं। हालांकि भाजपा वर्तमान विधायक किशुन कुमार दास पर विस्वास करेगी या फिर अन्य पर यह समय ही बतलायेगा। बहरहाल प्रत्याशियों की पहली पसंद भाजपा है।
मंगलवार को सेवा निवृत डीएसपी केदारनाथ राम अपने समर्थकों के साथ भद्रकाली माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के पश्चात पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मैं 34 साल 5 महीने 15 दिन पुलिस प्रशासक के रूप में जनता जनार्दन के बीच अपनी सेवा दी । अब सरकार ने हमें सेवा निवृत किया है । ऐसे में अपना बाकी का जीवन अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच सेवा कर बिताना चाहता हूं। उन्होंने कहा बहुत जल्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के हाथों भाजपा का सदस्यता लूंगा।
*केदारनाथ राम का परिचय*
इटखोरी थाना क्षेत्र के बोंगा निवासी केदारनाथ राम वर्ष 1979 में चतरा महाविद्यालय से इंटर के बाद कोलंबस हजारीबाग से एमए वर्ष 1986 में किए। 16.08.1989 को पुलिस प्रशासन में इनकी न्युक्ति हुई। वर्ष 1991 में मुंगेर(बिहार) के कोतवाली थाना में इनकी पहली पोस्टिंग हुई। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद 1992 में देवघर जिले के विभीन्न थाना में अपनी सेवा दी। 1999 में दुमका जिले ,2000 ई में गुमला जिला एवं 2004 में चतरा में इनका पोस्टिंग थाना प्रभारी के रूप में हुआ। इसी दौरान चतरा जिला अंतर्गत जोरी में वर्ष 2008 में कौलेश्वरी पहाड़ के नीचे नक्सलियों के विरुद्ध दिनाक 4/06/2008 को हुए मुठभेड़ में केदारनाथ राम व इनकी टीम ने 3 कुख्यात नक्सली को मार गिराया। इस नक्सली वारदात के दौरान एक थाना प्रभारी के रूप में बेहतर कार्य के लिए तत्कालीन एपी अखलेश झा द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए इनका नाम अपने वरीय अधिकारी डीजीपी झारखंड सरकार को भेजा गया। जिसके बाद आउट ऑफ टर्म इनका इंस्पेक्टर में प्रमोशन हुआ।
वर्ष 2018 नवम्बर माह में डीएसपी में इनका प्रमोशन हुआ। प्रमोशन के पश्चात बोकारो जैप 04 में इनकी न्युक्ति हुई। बाद में 11/11/2020 को श्री राम का पोस्टिंग हेडक्वाटर डीएपी चतरा के रूप में हुई।मयूरहंड,इटखोरी एवं जोरी थाना इनके आधीन था। इस बीच कोल नगरी टंडवा का भी कुछ दिनों तक डीएसपी के प्रभार में रहे। तीन वर्षों तक डीएसपी के पद पर चतरा मुख्यालय में अपनी सेवा दी। दिनांक 31/01/2024 को केदारनाथ राम सेवा निवृति हुई। श्री राम के दो पुत्री व एक पुत्र है जो शिक्षा रत हैं। उन्होंने कहा यदि भाजपा हम पर विश्वास कर हमें टिकट देती है तो सिमरिया विधानसभा का तस्वीर बदलने का काम करूंगा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
