Home » News Update » आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान में शतप्रतिशत मतदान कैसे हो इस विषय पर चर्चा हुई।

आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान में शतप्रतिशत मतदान कैसे हो इस विषय पर चर्चा हुई।

तेनुघाट: तेनुघाट पंचायत भवन में भूमी सुधार उप समाहर्ता सदानंद महतो के अध्यक्षता में एवं पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम,बि एल ओ सुपरवाइजर कुंतल रानी की उपस्थिति में तेनुघाट और घरवाटांड़ पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति,बि एल ओ, आंगन बाड़ी सेविका,सहायिका,स्वस्थ कर्मी, सहिया दीदी,सभी पीडीएस डीलर,एवं समाज सेवी, और सम्मानित प्रबुद्ध नागरिक की उपस्थिति बैठक की गई। जिसमे आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान में शतप्रतिशत मतदान कैसे हो इस विषय पर चर्चा की। चुकी लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 45 प्रतिशत सामान्य से भी कम हुआ था मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता महतो ने कहा प्रपत्र 6 भरकर नए वोटरों जोड़ना और प्रपत्र 7 भर कर सिफ्टेड और मृत वोटर को लिस्ट से हटाना सुनिश्चित करें। तथा प्रपत्र 8 भर कर मतदाता सूची में गलत नाम पता को शुद्धि करण करना।

सभी बि एल ओ को प्रपत्र 6,7,8, लेकर घर घर जाकर नए वोटरों 18 वर्ष पूर्ण होने वाले वोटरों को मतदान सूची के नाम लिस्ट में शामिल करना है और मृत वोटर को लिस्ट से हटाना है।

मौके पर मखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव ,पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडे, अख्तर हुसैन, वार्ड सदस्य शिवशंकर यादव,जगदेव गुप्ता, जशु श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal