Home » News Update » डी वी सी अपने 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन,

डी वी सी अपने 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन,

बेरमो: डीवीसी 7 जुलाई, से अपना 77वां स्थापना दिवस मना रही हैं, इस अवसर पर बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में डीवीसी कर्मियों के लिये एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्वीज प्रतियोगिता में डीवीसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता हेतु 6 (छः) टीमों का गठन किया गया जिसमें प्रत्येक टीम मेें चार-चार सदस्य थें। टीमों का नाम डीवीसी के विभिन्न प्लांटो के नाम पर रखा गया जिसमें – बीटीपीएस, सीटीपीएस, आरटीपीएस, एमटीपीएस, केटीपीएस एवं डीएसटीपीएस थें। क्वीज प्रतियोगिता में डीवीसी से संबंधित प्रश्न, सामान्य ज्ञान प्रश्न, खेल संबंधित प्रश्न, फिल्म एवं साहित्य संबंधित प्रश्न पूछे गयें। यह प्रतियोगिता 10 राउण्ड में अलग-अलग क्षेत्रों से पूछे गये सवालों के साथ संपन्न हुई। इस क्वीज प्रतियोगिता में सीटीपीएस टीम प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं केटीपीएस एवं आरटीपीएस टीम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। सीटीपीएस की टीम में राकेश कुमार, संतोष तिवारी, कुन्दन कुमार एवं संतोष कुमार थे। वहीं केटीपीएस की टीम में एस पांडा, सतीश आलोक, रविन्द्र सिन्हा एवं सदाब अख्तर थें। आरटीपीएस की टीम में तारीक सईद, मनोज गुप्ता, शशांक शेखर रहें। तीनों विजेता टीम के प्रतिभागियों को उपमहाप्रबंधक (असैनिक) डॉ. विश्वमोहन गोस्वामी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्वीज प्रतियोगिता के क्वीज मेकर के रूप में डीवीसी के दीनानाथ शर्मा, टेक्नीकल सहायक के रूप में मानव संसाधन विभाग के शाहिद इकराम एवं क्वीज के स्कोरर के रूप में सहायक प्रबंधक (मा.स.) एस एस अशरफ थें। प्रतियोगिता में संजय राय, केरल टुडू, चंचला कुमारी, ए चौबे, विपीन चंचल, राम नारायण, सुरेन्द्र ठाकुर, आर मजुमदार, रजत कुमार,श्री मांझी इत्यादि शामिल थें।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal