Home » News Update » पूर्व डीएसपी सिमरिया द्वारा लेपो विद्यालय में ओपन जिम का किया गया उद्घाटन।

पूर्व डीएसपी सिमरिया द्वारा लेपो विद्यालय में ओपन जिम का किया गया उद्घाटन।

चतरा: सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो में ओपन जिम (व्यायाम उपकरण ) का उद्घाटन पूर्व डीएसपी सिमरिया श्री अशोक प्रियदर्शी ,प्रखंड विकास प्राधिकारी सिमरिया , मुखिया हूरनाली पंचायत, मुखिया पुंडरा पंचायत के अलावे कई गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावकों द्वारा किया गया। ओपन जिम (व्यायाम उपकरण) झारखंड सरकार झारखंड खेल प्राधिकरण ,पर्यटन कला ,संस्कृति ,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सौजन्य से लगाया गया ।

उद्घाटन कार्यक्रम का शुरुआत बालिकाओं द्वारा सुंदर स्वागत गीत से किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ओपन जिम का उद्घाटन फीता काटकर किया ।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया श्री विनय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा की काफी खुशी की बात है कि इतनी सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह का जिम का व्यवस्था किया गया जो काफी सराहनीय है ।

मो शहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal