तेनुघाट: डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में वृक्षारोपण किया गया । वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय परिसर में प्राचार्या स्तुति सिन्हा के द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तत्पश्चात् लक्ष्मी कुमारी गुप्ता, काजल कुमारी, असगर अली, सूरज कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्पित होने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने की बात बताई ।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
