Home » News Update » सिंघानी के ओबरा टांड़ में करीब 10 एकड़ सार्वजनिक भूमि पर कई दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा।

सिंघानी के ओबरा टांड़ में करीब 10 एकड़ सार्वजनिक भूमि पर कई दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा।

ग्रामीणों ने आवेदन देकर उक्त जमीन को दबंगो से अतिक्रमण मुक्त कराने की लगाई गुहार

पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघानी क्षेत्र के ओबरा टांड़ में करीब 10 एकड़ सार्वजनिक भूमि पर ग्राम पत्थलगड़ा एवं ग्राम सिंघानी के कुछ दबंगों के द्वारा उक्त सार्वजनिक जमीन पर अवैध रूप से बायजबरन कब्जा किए जाने पर सिंघानी के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव को आवेदन देकर उक्त जमीन को दबंगो से अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है। मौके पर ग्राम सिंघानी के सेवानिवृत कर्मचारी हरिलाल दांगी ने बताया कि ओबरा टांड़ ग्राम सिंघानी का क्षेत्र पड़ता है। जिसका खाता संख्या 171 एवं प्लॉट नंबर 1687 रकबा 10 एकड़ है। उक्त भूमि सार्वजनिक इजमाल का है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार दबंगकारियो को मना करने पर मारपीट पर उतावला हो जाते हैं। अगर समय रहते इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाता है तो वर्तमान समय में पेड़ पौधे एवं सरकारी योजना जैसे तालाब डोभा आदि वगैरह निर्माण किया जा सकता है। उक्त भूमि पर सिंघानी के ग्रामीणों के द्वारा जानवरों को चराया करतें थें जिससे काफी सहयोग मिलता था लेकिन दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा हो जाने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उस जमीन पर घर एवं फसल लगाकर दबंगो के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं और किया जा चुका है। अगर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में लड़ाई- झगड़ा, मार – काट होने की पूरी संभावना बनी रहेगी। ग्रामीणों के द्वारा आवेदन की प्रतिलिपि चतरा उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता चतरा को आवेदन जल्दी ही दी जाने की बात कही गई है।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal