Home » News Update » विस्थापितों को रोजगार की मांग को लेकर जनता मज़दूर संघ का स्वांग पीओ ऑफिस के समीप धरना।

विस्थापितों को रोजगार की मांग को लेकर जनता मज़दूर संघ का स्वांग पीओ ऑफिस के समीप धरना। 

बेरमो: कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समीप जनता मज़दूर संघ ने विस्थापितों को रोजगार की झरखंड सरकार द्वारा निर्धारित विस्थापितों को कंपनी में 75 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराने सहित कई मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।धरना के उपरांत शाम को कोलियरी प्रबंधन ने यूनियन प्रतिनिधियों को 17 जुलाई को वार्ता के लिए बुलाया गया है। धरना पर बैठे विस्थापित नेता किशोर महतो ने कहा कि सीसीएल में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कम्पनी में स्थानीय लोगों को रोजगार नही मिलने के कारण बाहर के राज्यों में पलायन कर रहें है । लोग गलत धंधे में जाने को मजबूर है कम्पनी को जल्द स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दे अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायगा। धरना में मुख्य रूप से उदय अग्रवाल, पप्पू यादव, धनेश्वर यादव, बसंत राय, इकबाल अंसारी ,रंजीत ठाकुर ,कौसल कुमार ,तरुण महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal