Home » News Update » प्रेम मोहब्बत भाईचारा के साथ मना मुहर्रम

प्रेम मोहब्बत भाईचारा के साथ मना मुहर्रम 

पलामू: आज 17 जूलाई को देश भर में प्रेम मोहब्बत भाईचारा के साथ मना मुहर्रम ,आज 10 वीं मुहर्रम को हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे इमामे हुसैन ने इस्लाम को बचाने के लिए शहीद हो गए थे , और उन्होंने दुनिया वालों को पैगाम देकर गए थे की हम सच्चाई के बचाने के लिए सर कटा सकते है लेकिन सर झुका नहीं सकते ,

जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह , शाहपुर, खैरादोहर, नामुदाग महुरांव में मुहर्रम शांति पूर्ण तरीके से मना ,खैरादोहर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी,बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम, मुखिया पातो देवी, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार यादव, पूर्व मुखिया राजेश्वर राम , पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुदामा राम को अंजूमन कमिटी खैरादोहर के द्वारा पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया और पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार यादव एवं थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने गदका खेलकर मुहर्रम की शुभकामनाए दी और सभी को प्रेम सद्भाव से त्योहार मनाने के लिए अपील की , मौके पर उपस्थित कमिटी के सिक्रेटी रहमतुल्लाह अंसारी, सदर शाहजहां अंसारी, सुहैल हक, फैजुल हक, अनवर हुसैन , वारिस, बदरुद्दीन अंसारी , हुसैन अंसारी, अफरोज अंसारी, लादेन, के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

परवेज आलम की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal