उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग चला रही अभियान, चास मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम कामनागौरा के पुपुंकी में की गई कार्रवाई।
बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन – परिवाहन पर रोक को लेकर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने चास मुफ्फसिल थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया।
इसी क्रम में टीम ने ग्राम कामनागौरा पुपुंकी में कुल 05 स्थानों पर अवैध रूप से बालू भंडारित लगभग 68,500 घनफिट पाया गया। जिसे टीम ने विधिवत जब्त कर संबंधित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
छापेमारी अभियान टीम में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, थाना प्रभारी चास मुफ्फसिल एवं पुलिस बल मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
