तम्बाकू छोडने हेतु तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह से करें सम्पर्क…
बोकारो : आज दिनांक 19 जुलाई, 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह में तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नावाडीह डा0 राकेश भारती एवं चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह डा0 विजेता कुमारी के द्वारा किया गया।
स्कूल जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है-
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नावाडीह डा0 राकेश भारती ने बताया कि झारखण्ड में कुल आबादी का 38.9 प्रतिशत लोग तम्बाकू किसी न किसी रूप में प्रयोग करते है, जिसमें 13 से 15 आयुवर्ग में ही 5.1 प्रतिशत बच्चे तम्बाकू का सेवन करते है, जिसको रोकने के लिये स्कूल जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग से चलाया जा रहा है और जो बच्चे तम्बाकू छोड़ना चाहते हैं उन्हें तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में परामर्शी सेवा के साथ साथ दवा की उपलब्धता कराते हुए छोड़ने में मदद की जाती है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 राकेश भारती, चिकित्सा पदाधिकारी डा0 विजेता, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक नरेश कुमार, भानू प्रसाद महतो, उमेश प्रसाद महली, भागीरथ ठाकुर्र एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
