Home » News Update » बेखौफ अपराधी ने बाइक की डिक्की से उड़ाए 1 लाख 50 हजार नगदी।

बेखौफ अपराधी ने बाइक की डिक्की से उड़ाए 1 लाख 50 हजार नगदी।

अपराधियों का चेहरा हुआ सीसीटीवी में कैद।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकालकर अपने दुकान गए व्यवसायी की बाईक की डिक्की से 19 जुलाई को दिनदहाड़े अपराधियों ने डेढ़ लाख नगदी उड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना से महज तीन सौ मीटर की दुरी पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से स्थानीय व्यवसायी विजय प्रजापति व्यवसायी ने डेढ़ लाख रुपया निकाला था, जिसे गाड़ी नम्बर JH09 AX 4617बाइक के डिक्की में रख कर बोकारो थर्मल चांदनी मार्केट स्थित अपनी दुकान आया जहां बाइक खड़ी करने के बाद दुकान के अंदर गया। इतने में अपराधियो ने बाइक के डिक्की से रुपया निकाल कर फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी पीड़ित व्यवसायी से लिया। साथ ही दुकान एवं बैंक ऑफ इंडिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की, जिसमे अपराधी की पहचान कर लिया गया है।

अपराधियों की संख्या दो थी और दोनो बाइक में सवार एक अपराधी बैंक के अंदर जाकर पीड़ित दुकानदार का निगरानी किया। बाहर निकलने के बाद पीछा कर डिक्की से रुपया निकाल लिया। घटना के बाद थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह एक टीम का गठन कर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal