Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शिक्षा सप्ताह का शुभारंभ ।

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शिक्षा सप्ताह का शुभारंभ ।

बेरमो:  केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में सोमवार को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवीसी के परियोजना के संभागीय महाप्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात् विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। नई शिक्षा नीति प्रत्येक बच्चे की क्षमता की पहचान एवं क्षमता का विकास करती है।इसका उद्देश्य साक्षरता एवं संख्यामकता के ज्ञान को बच्चों के अंतर्गत विकसित करना है। इस नीति से शिक्षा को लचीला बनाना है।इसका उद्देश्य एक सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में निवेश करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विकसित करना, बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना, उत्कृष्ट स्तर पर शोध करना, बच्चों को सुशासन सिखाना एवं सशक्तिकरण करना, शिक्षा नीति को पारदर्शी बनाना, तकनीकी यथासंभव उपयोग पर जोर आदि देना है।

प्राचार्य के संबोधन के बाद प्राथमिक शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रस्तुत किया।इसके उपरांत गणित शिक्षक ऋजु सिंह, अंग्रेज़ी शिक्षिका सना परवीन एवं संस्कृत शिक्षिका सरोज बाला ने शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शिक्षण अधिगम सामग्री को सराहा। विद्यार्थियो की परियोजना की प्रशंसा की।भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने के लिए आशा व्यक्त की।प्रधानाध्यापिका विभा रानी श्रीवास्तव के निर्देशन में TLM प्रदर्शनी लगाई गई।शिक्षा शपथ राजश्री सिंह ने दिलाई।मंच संचालन शशि रंजन, राजश्री सिंह ने किया। डॉ विजय नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इसके बाद विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal