Home » News Update » सिमरिया विधानसभा चुनाव 2024 में स्थानीय युवा चेहरा का हो रहा है मांगा।

सिमरिया विधानसभा चुनाव 2024 में स्थानीय युवा चेहरा का हो रहा है मांगा।

पत्रकार कुलदीप दास से है लोगों को विकास की उम्मीद

चतरा :सिमरिया विधानसभा के गोद में बसे औद्योगिक नगरी टंडवा को आर्थिक आज राजधानी कहा जाने लगा है। पर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करते करते टंडवा खुद खोखला हो गया है।क्षेत्र में आज भी अनगिनत समस्याएं हैं, समस्याओं के अंबार से जनता कराह रही है टंडवा में एनटीपीसी का पावर प्लांट व सीसीएल की कोल परियोजना अवस्थित है। जिससे देश के राजस्व में बढ़ोतरी तो हो रही है पर टंडवा के लोगो की उम्र घट रही है।परियोजना खुलने से रोजगार की अवसर तो बढे लेकिन वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो गया। जिस पर नियंत्रण रखने में अधिकारी हो या जनप्रतिनिधी सभी विफल साबित हो रहे हैं।प्रदूषण के चपेट में आज टंडवा का एक एक गांव आ गया है।सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सेरनदाग निवासी विजय साव का कहना है कि टंडवा में विकास नाम का कागज तो दौड़ रहा है पर विकास उससे कोसों दूर है। विकास आज कागज और कलम में ही सिमट कर रह गया है।इधर ग्रामीणों का कहना है कि सिमरिया विधानसभा में इस बार दशा और दिशा को बदलना है तो युवा चेहरा को लाना होगा। युवा चेहरा को लाने से क्षेत्र में बढ़ते बेरोजगारी या और विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान बहुत जल्द होगा। ग्रामीणों का कहना है कि कुलदीप दास पर जनता को पूरा भरोषा है पत्रकार कुलदीप दास को अगर राष्ट्रीय पार्टी का टिकट मिल जाए तो उनकी जीत तय है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal