Home » News Update » 12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया- डीटीओ, बोकारो…

12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया- डीटीओ, बोकारो…

जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो-फुसरो रोड में बड़ी वाहनो का जाँच अभियान चलाया।

बोकारो : आज दिनांक 25 जुलाई 2024 को उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो फुसरो रोड में बड़ी वाहनो का जाँच अभियान चलाया। जांच के क्रम में पाया कि अधिकतर वाहनो में बिना वैधमार्ग परमिट (सयमावली सहित), ओवरलोड, ओवरसाइज, पॉल्युशन, फ़िटनेस एवं इंश्योरेंस पेपर फेल पाया गया, जिसके कारण उक्त वाहनों से जुल्माना लिया गया।

12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने बताया कि जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो फुसरो रोड में बड़ी वाहनो की जांच के क्रम में लगभग 60 से 70 वाहनों की जांच किया, जिसमें 12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया तथा उक्त सभी वाहनों को अंतिम वार्निंग दिया गया कि इसे जल्द से जल्द सुधार कर ले अन्यथा संबंधित वाहन स्वामियों के विरुध आर्थिक एवं दंडात्मक नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal