Home » News Update » सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य खुदाई में निकला कोयला।

सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य खुदाई में निकला कोयला। 

दर्जनों टन कोयला हुआ गायब ,क्या कर रही थी कम्पनी के लोग…

बेरमो: बोकारो थर्मल मे गुजरात की कम्पनी भरतजी पटेल द्वारा बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी में लगभग 28 करोड़ रूपये की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण करवाया जा रहा है। इस दौरान रेलवे फाटक समीप डीवीसी के एचएमटी कॉलोनी में बड़ा सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है।

सेफ्टी टैंक खुदाई में खुदाई की जा रही थी इस दौरान लगभग 10 फिट खुदाई के बाद कोयला निकलना शुरू हो गया जिसके बाद कम्पनी के लोग न तो एसडीओ को सूचना दी ना ही खुदाई को रोका खोदता ही चला गया और 20 फिट से भी ज्यादा खुदाई की और कोयला निकलता रहा लेकिन कोयला कहां गया ये पता नही सिर्फ मिट्टी को वहां छोड़ा गया कहां गया है कोयला जो जांच का विषय है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 30 टन कोयल निकलने की बात कही जा रही है।वहीं कम्पनी प्रबंधन का कहना है कि कोयला निकलने की सूचना डीवीसी प्रबंधन को दे दी परन्तु कोयला कहां जा रहा है इसका देख रेख क्यों नही किया गया अगर आस पास लोग या कोयला कारोबारी कोयला ले जा रहे थे तो रोका क्यों नही , ऐसा तो कम्पनी का कितने समान बाहर रखा रहता है उसे क्यों नही ले जाते है। इस संबंध में बोकारो थर्मल के एचओपी आनंद मोहन प्रसाद ने कहा कि सेप्टी टैंक की खुदाई में कोयला निकलने की सूचना उन्हें दी गई है बांकी जांच का विषय है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal