बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार को शिक्षा सप्ताह के अन्तर्गत ईको क्लब द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ अभियान मनाया गया।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने पौधरोपण करके इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
तत्पश्चात् विद्यार्थियों की माताओं ने विद्यार्थियों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने अपने संबोधन में ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ अभियान, पौधरोपण का महत्व, वातावरण और वन संरक्षण, विद्यार्थियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका और माता-संतान संबंध पर प्रकाश डाला।इस प्रकार के कार्यक्रम से होने वाले लाभ, विद्यार्थियों के जीवन पर प्रभाव आदि पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने के लिए विद्यार्थियों की माताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की।
तदुपरांत कार्यक्रम में सम्मिलित कई माताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन शशि रंजन और राजश्री सिंह ने किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ वी एन सिंह ने किया।मोके पर विद्यालय के सभी शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
