Home » News Update » मासिक लोक अदालत में कुल 44 मामलों का निष्पादन और लगभग 52 हजार रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए ।

मासिक लोक अदालत में कुल 44 मामलों का निष्पादन और लगभग 52 हजार रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए ।

तेनुघाट: माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार 27 जुलाई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत लगाया गया । इस मासिक लोक अदालत में कुल 44 मामलों का निष्पादन और लगभग 52 हजार रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए । इस लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था । जिसके प्रथम बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा एवं दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता उमेश प्रसाद एवं तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिव राज मिश्रा ओर अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर मौजूद थे । उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal