Home » News Update » जलाशय में 865 फीट पानी रखने की क्षमता है। वर्तमान समय जलाशय में अपराह्न 12:00 बजे तक 860 फीट है…

जलाशय में 865 फीट पानी रखने की क्षमता है। वर्तमान समय जलाशय में अपराह्न 12:00 बजे तक 860 फीट है…

लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट खोला गया- रणजीत कुजूर….

बोकारो: जिले में हो रहे लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट को खोला गया है*। सिंचाई विभाग के द्धारा बताया गया कि दामोदर नदी पर स्थित तेनुघाट जलाशय का पानी लगभग 1,00,000 फीट बढ़ने की संभावना है, जिसको देखते हुए डैम (जलाशय) का आठ रेडियल गेट खोला गया है। जबकि *जलाशय में 865 फीट पानी रखने की क्षमता है। वर्तमान समय जलाशय में अपराह्न 12:00 बजे तक 860 फीट है*। वहीं 885 फीट खतरे की निशानी बताई गई है। वहीं आठ गेट खोले जाने के बाद दामोदर नदी में पानी का बहाव लगभग 1,00,000.00/2831.257 क्यूसेक/क्यूबीक मी प्रति सैकेंड हो गया। वहीं नदी के किनारे नहाने वाले को हिदायत दी गई है कि जानवरों सहित कोई भी व्यक्ति नदी में न जाय जिससे कोई नुकशान हो। साथ ही नदी के किनारे रहने वाले को हिदायत दी जाती है कि अपने सामानों के साथ सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।

लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट खोला गया-

सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश एवं जलाशय (डैम) के पिछले भाग से अधिक पानी आने के कारण सुरक्षा को देखते हुए तत्काल चार गेट खोला गया, फिर अपराह्न 12:00 बजे के बाद जलाशय में पानी अधिक बढ़ने के कारण चार अतिरिक्त रेडियल गेट खोला गया, इस तरह कुल आठ रेडियल गेट खोले गए है तथा आगे जरूरत पड़ने पर और भी गेट खोले जाएंगे। नदी किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों को इस बात की सूचना दे दी गई है लोगों से अपील है कि लोग नदी किनारे से दूर रहे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal