Home » News Update » सभी प्रखंडों – वार्डों में लगा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शिविर।

सभी प्रखंडों – वार्डों में लगा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शिविर।

जेएमएमएसवाईः निःशुल्क हैं फार्म, राशि की मांग करने पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई।

नावाडीह प्रखंड के कंजकीरों और पेंक पंचायत मे मंत्री, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी ने किया शिविर का उद्घघाटन।

बोकारो: झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत जिले की महिलाओं को योजना से अच्छादित करने के लिए सभी पंचायत सचिवालय एवं वार्डों (कुल 311) में शिविर* का आयोजन किया गया। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ शिविरों में जुटने लगी थी। महिलाओं ने इस योजना की शुरुआत को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं आभार जताया।महिलाओं में योजना को लेकर गजब का उत्साह देखा गया।

 

नावाडीह प्रखंड के कंजकीरों और पेंक पंचायत में शिविर का उद्घाटन मंत्री, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी ने फीता काटकर किया। अन्य स्थानों पर भी जिला/प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों ने शामिल होकर शिविर का उद्घाटन किया।

जानकारी हो कि, यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत जिले के 05 लाख 52 हजार 351 महिलाओं को जोड़ना है। इसके लिए आगामी 10 अगस्त तक सभी पंचायत सचिवालयों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर लगेगा।

 

जेएमएमएसवाईः निःशुल्क हैं फार्म, राशि की मांग करने पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई।

उपायुक्त ने आमजनों से भी अपील किया है कि, अगर कोई झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के फार्म के बदले राशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/सीडीपीओ/जिला समाज कल्याण पदाधिकारी/सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आदि को करें। संबंधित के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

क्या है झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)

 

21 – 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजनान्तर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत लाभुकों को प्रतिमाह रू. 1,000/- की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक माह की 15 तारीख तक विभाग द्वारा बहनों के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट की जाएगी।

 

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्न हैं।

 

आवेदन पत्र की फोटोकॉपी: मूल आवेदन पत्र की आवश्यकता नहीं है। स्पष्ट और पठनीय xerox/ब्लैक and white फोटोकॉपी स्वीकार की जाएगी

 

राशन कार्ड और पात्रता: एक राशन कार्ड पर 21 से 50 वर्ष की सभी महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं।

 

बिचौलियों से सावधानी: कोई भी व्यक्ति जो आवेदन प्रक्रिया में मदद के नाम पर पैसे मांगें, उससे सावधान रहें। ऐसे व्यक्तियों की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।

 

निःशुल्क प्रक्रिया: आवेदन से लेकर योजना के लाभ तक, सभी कुछ निःशुल्क/मुफ़्त है। किसी भी चरण में किसी को कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।

 

आवेदन की तिथि:10 तारीख के बाद भी आवेदन स्वीकार किए जाएँगे। नज़दीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर JMMSY के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal