गोमिया : गोमिया के स्वांग डीएवी स्कूल के समीप शनिवार की रात लगभग दस बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम मो जाबिर है, जो बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार का निवासी है. आसपास के लोगों ने अविलंब 108 वाहन को बुलाया और घायल युवक को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मो जाबिर पल्सर बाइक से एक अन्य युवक के साथ गोमिया से बोकारो थर्मल वापस अपने घर लौट रहा था. स्वांग जूनियर डीएवी स्कूल के समीप स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण सड़क पर गिरे पेड़ दिखाई नहीं दिया और पेड़ से बाइक टकरा गई, जिससे जाबिर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते हीं गोमिया पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन की.
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
