पलामू: झारखंड सरकार के द्वारा चलाए गए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन के लिए आज 3 अगस्त से राज्य के प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर आवेदन लिए जाएंगे यह शिविर 10 अगस्त तक चलेगी ,इस योजना में 21 वर्ष से लेकर 49 वर्षों तक के सभी महिलाओं का आवेदन लिए जाएंगे , और प्रत्येक माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे , जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में शिविर लगे थे और सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ,प्रज्ञा केंद्र संचालक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, जेएसपीएल के दीदी अन्य सभी पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे ,
लेकिन भारी बारिश के कारण शिविर में बहुत कम लोग पहुंचे वहीं मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के साइड शोलो चलने के कारण बहुत कम रजिस्ट्रेशन होने की खबर है , बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम ने प्रखंड के करीब करीब सभी पंचायतों से सम्पर्क कर शिविर का जानकारी लिया और नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शिविर सभी पंचायतों में शुरू हो गया है लेकिन लगातार हो रहे बारिश के कारण बहुत कम लोग शिविर में पहुंचे।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
