Home » News Update » डीजीपी से मिला रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों पर फ़र्ज़ी मुकदमें रोकने की मांग

डीजीपी से मिला रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों पर फ़र्ज़ी मुकदमें रोकने की मांग

रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा मांग पत्र। पुलिस महानिदेशक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि झारखण्ड में पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है।

यहां के पत्रकारों नें तमाम चुनौतियों के बावजूद पूरी निष्ठा के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का मान बढ़ाया है। बावजूद झारखण्ड के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

पत्रकारहित में झारखण्ड के सभी पत्रकारों के आस्था का केंद्र बने ‘द रांची प्रेस क्लब’ के प्रतिनिधिमंडल ने कई समस्याओं की ओर डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराया जिनमें प्रमुख रूप से सम्पूर्ण झारखंड में पत्रकारों पर दर्ज कराए गए झूठे मामले की एसआईटी द्वारा जांच करवा कर उन्हें न्याय दिलाया जाय। पत्रकारों को उनकी मुखर पत्रकारिता की कीमत चुकानी पड़ रही है जैसे बुंडू के पांच परगना अखबार के पत्रकार आशीष प्रमाणिक, बुंडू न्यूज़ 11 के अमित दत्ता, हजारीबाग के झारखंड दर्पण के पत्रकार सचिन खण्डेलवाल, रातू के खबर मंत्र के पत्रकार मोo मुजीबुल, पलामू मेदिनीनगर के दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ संजय तिवारी, पलामू ज़िले के छतरपुर के प्रभात खबर के प्रतिनिधि राजीव सिन्हा, छतरपुर के ही दैनिक भास्कर के पत्रकार बुद्धिनारायण सिंह और ओरमांझी के न्यूज़ 11 के पत्रकार मोo मोहसिन के खिलाफ दर्ज मुकदमें इसके उदाहरण हैं ज्ञापन में कहा गया है कि सम्बंधित मामलों की जांच करवा कर उन्हें फ़र्ज़ी मुकदमों से बरी करवाया जाए। साथ ही झारखण्ड में छतीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की दिशा में पहल की जाय। झारखण्ड के हर थाने में पीड़ितों के आवेदन का रिसीविंग देने की प्रक्रिया कड़ाई से लागू किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे कई मौके आए है जब रसूख वाले लोग पत्रकारों की आवाज दबाने के लिए झूठे रंगदारी, मारपीट जैसे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, पुलिस और थाना भी रसूखदारों के इशारे पर ही काम करती है। ऐसे मामलों को दर्ज करने से पूर्व पुलिस द्वारा पूरी सत्यता को सतर्कता से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश आपके स्तर से दिए जाएं। साथ ही क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से आग्रह किया कि झारखंड पुलिस औरनप्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में साइबर क्राइम और विभिन्न विषयों पर क्लब में वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाए।

पुलिस महानिदेशक ने ज्ञापन के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की सम्बंधित मांगों पर सकारात्मक रूप से कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपने वालों में ‘द रांची प्रेस क्लब’ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, मैनेजिंग कमेटी सदस्य आरजे अरविंद, मोनू कुमार और विजय मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal