Home » News Update » प्रतापपुर/चतरा : राज्य के माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

प्रतापपुर/चतरा : राज्य के माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी लाखों की भीड़, माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी ने सभी को दी जन्माष्टमी की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं

प्रतापपुर/चतरा : राज्य के लोकप्रिय माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी आज प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, प्रतापपुर की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित जनसमूह को जन्माष्टमी की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि त्यौहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अपनी संस्कृति को समझने का एक बेहतर उदाहरण है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मकसद लोगों के बीच अंतर सांस्कृतिक जागरूकता और प्रशंसा को बढ़ावा देना होता है। कार्यक्रम से विभिन्न रीति रिवाजों कला संस्कृतियों, गीत संगीत नृत्यों पर प्रकाश डालते हैं।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी जगत के जानेमाने गायक प्रमोद प्रेमी ने अपनी प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम में चतरा विधानसभा भावी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश, जन्माष्टमी पूजा समिति के पदाधिकारी गण समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal