Home » News Update » चंपाई सोरेन के जाने से गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : कांग्रेस

चंपाई सोरेन के जाने से गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : कांग्रेस

Ranchi : चंपाई सोरेन के इस्तीफे और BJP में शामिल होने के ऐलान के बाद कांग्रेस ने कहा कि उनके जाने से महागठबंधन को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। चंपाई सोरेन अपना भविष्य तलाश रहे हैं। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने मीडिया से कहा कि भाजपा दूसरे दलों से आने वाले लोगों को बेइज्जत करती हैं। सीता सोरेन और गीता कोड़ा का क्या हाल हुआ, यह सब जानते हैं। गीता कोड़ा जब कांग्रेस में थीं, तब कार्यकारी अध्यक्ष थी। अभी बीजेपी में प्रदेश प्रवक्ता बनकर रह गई हैं।

वहीं, चंपाई सोरेन की जगह अब हेमंत कैबिनेट में किसे मंत्री बनाया जायेगा? इस सवाल पर राकेश सिन्हा ने कहा कि किसे मंत्री बनाना है, किसे नहीं… यह मुख्यमंत्री का यह विशेषाधिकार होता है। रामदास सोरेन पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और नेता है। वे एक संघर्षशील नेता है… रामदास सोरेन के मंत्री बनने से राज्य का विकास होगा

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal