Home » News Update » चंपाई के बेहद करीबी बनेंगे हेमंत के नये मंत्री, कल लेंगे शपथ

चंपाई के बेहद करीबी बनेंगे हेमंत के नये मंत्री, कल लेंगे शपथ

Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के JMM पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कोल्हान की राजनीति गरमाई हुई है। शह और मात का खेल शुरू हो गया है। कल यानी 30 अगस्त को एक तरफ चंपाई सोरेन भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ हेमंत कैबिनेट में रामदास सोरेन को शामिल करने की तैयारी चल रही है। उनके नाम का प्रस्ताव गवर्नर संतोष कुमार गंगवार के पास भेज दिया गया है। कल दिन के साढ़े 11 बजे गवर्न रामदास सोरेन को मत्रीपद की शपथ दिलायेंगे। आपको बता दें कि रामदास सोरेन कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला से झामुमो के विधायक हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने पहला चुनाव 1995 में जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास के खिलाफ लड़ा था। तब उन्हें महज 7,306 वोट मिले थे। उस चुनाव में रघुवर दास की जीत हुई थी। 2009 में उन्होंने झामुमो की टिकट पर कांग्रेस के प्रदीप बलमुचू को महज 1,192 वोट से हराकर पहली जीत दर्ज की थी। वहीं, 2019 में रामदास सोरेन ने भाजपा के लखन चंद्र मार्डी को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की। घाटशिला के तामपाड़ा के रहने वाले रामदास सोरेन झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उनका चंपाई सोरेन से बेहद करीबी संबंध रहा है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal