Home » News Update » गोमिया थाना को मिली बड़ी कामियाबी।

गोमिया थाना को मिली बड़ी कामियाबी।

ललपनिया और स्वॉग में हुई चोरी की घटना का पर्दाफास यूपी पुलिस ने किया।

बेरमो: स्वांग और ललपनिया के पांच क्वार्टर में चोरी की घटना का उद्भेदन हुआ है. दोनों ही घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय अपराधियों की गिरफ्तारी यूपी के सहारनपुर जिले से हुई है. इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता और ललपनिया थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि 18 अगस्त की रात को स्वॉंग निवासी सुनील सिंह के बंद आवास का ताला तोड़कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. इसी प्रकार 31 अगस्त की रात को ललपनिया थाना क्षेत्र के ललपनिया आवासीय कॉलोनी के बंद पांच क्वार्टर का तला तोड़कर अपराधियों ने लाखों रुपये का जेवरात और नगदी की चोरी की थी. शातिर अपराधी इसी प्रकार अलग अलग राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में प्रवेश कर जाते थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले अंतर्गत नागल थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन किया है. बता दें कि नागल थाना क्षेत्र के सुगर मील के आवासीय कॉलोनी में भी अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. इसी मामले में नागल पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मध्यप्रदेश के गुड्डू पुत्र पिता भंवर सिंह, भगौली, थाना टाण्डा जिला धार के निवासी है. पातलिया पिता रिछू सिंह गुराडिया, गंगू पिता भंवर सिंह निवासी गूडा, गणपत उर्फ गणेश पिता दितिया, रणजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर मध्य प्रदेश और छोटू पिता रेव सिंह निवासी नरवाली थाना टाण्डा धार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों ने बोकारो जिला के दो क्षेत्र की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

पुलिस को दिए बयान में गिरफ्तार अपराधियों ने झारखंड, आसाम, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है.

 

*आइये जानते है कैसे हुआ खुलासा विस्तार से*

 

बताते चले की सहारनपुर जिला के नागल में सुगर मील कॉलोनी में बड़ी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की एक कार की पहचान की गई,जब पुलिस ने उस कार को रोकने का प्रयास किया, तो अपराधी नहीं रुके और भागने लगे. इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोली भी चलाई.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद पांचों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal