डुमरांव | टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से 100 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। जबकि भेड़ों को बचाने में एक चरवाहा भी घायल हो गया। ट्रैक पर भेड़ों का शव क्षत विक्षत मिला। दिनारा थाना क्षेत्र के धरखना गांव निवासी रामस्वरूप पाल का बेटा भोला पाल 300 भेड़ों को सिमरी के व्यासी दियर से चराकर गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान स्टेशन के अप मेन लाइन संख्या 637/21 के पास हादसा हुआ।
पशुपालक ने बताया कि रात करीब ढाई बजे वह अपने एक साथी बेलांव गांव के गौरी पाल के साथ भेड़ों को लेकर निकला। रेल फाटक बंद था, भेड़ फाटक के नीचे से घुसकर पार करने लगा। इस दौरान अप मेन लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिससे 500 मीटर तक भेड़ों को रौंद दिया। भेड़ों को बचाने में गौरी पाल भी जख्मी हो गया। उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
