Home » News Update » MLA कल्पना सोरेन और दो मंत्रियों ने की जितिया की पूजा

MLA कल्पना सोरेन और दो मंत्रियों ने की जितिया की पूजा

Ranchi : मंईयां सम्मान यात्रा के तीसरे रोज यानी बुधवार की रात मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और गांडेय विधायक सह सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने पलामू के पांकी में जितिया की पूजा की। तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने जितिया की पूजा कर अपनी संतान की लंबी उम्र की दुआ मांगी। पूजा खत्म कर रात करीब साढ़े दस बजे तीनों नेत्री सड़क मार्ग से पांकी से रांची के लिये निकल गयीं।

यहां याद दिला दें कि मंईयां सम्मान यात्रा के तहत मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में सभा करने के बाद दोनों मंत्री और विधायक दोपहर में सतबरवा के लिए निकल गए थे सतबरवा में कार्यक्रम करने के बाद मनिका लातेहार होते हुए चंदवा से पांकी पहुंचे थे। कार्यक्रम में देरी होने के चलते कारण तीनों पांकी देर शाम पांकी पहुंचे। इस बीच उन्होंने यहां जनसभा की। मंत्री बेबी देवी निर्जला जितिया व्रत पर थी। इस कारण उन्होंने पांकी में ही पूजा करने का फैसला लिया। तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने अन्य महिलाओं के साथ पूजा अर्चना की।

इससे पहले पांकी में सभा को दोनों मंत्रियों के अलावा विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान यात्रा को भरपूर समर्थन मिला। उनके कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भागीदारी रही, उससे स्पष्ट होता है कि उनकी योजना लोगों को पसंद आ रही है। राहत मिल रहा है। महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश की जा रही है। इसी संघर्ष के बल पर हम राज्य में फिर से महागठबंधन की सरकार बनाएंगे और लोगों की उम्मीद पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं को बंद करने को लेकर विरोधियों की चाल नाकाम होगी और यह काम हमारी माता और बहनें करेंगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal