Home » News Update » बोकारो थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सप्लाई मज़दूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सप्लाई मज़दूरों का प्रदर्शन।

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सप्लाई मज़दूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सप्लाई मज़दूरों का प्रदर्शन।

बेरमो: बोकारो थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सप्लाई मज़दूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया. लगभग दो घंटे प्रदर्शन के बाद मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान ने अपना प्रतिनिधि सुनील कुमार को भेज कर वार्ता के लिए बुलाया. संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों ने एच ओ पी को स्मार पत्र समर्पित किया और वार्ता क़ी. जिसमें सुचिबद्ध सप्लाई मज़दूरों को भारत सरकार के श्रम विभाग में संपन्न त्रिपक्षिय समझौता के अनुरूप बेहतर इलाज हेतु सुपर हॉस्पिटल क़ी सुविधा मुहैया कराने में हो रहे विलम्ब, स्थाई कर्मियों क़ी तरह इंसेंटिव का लाभ दिये जाने, दुर्गापूजा त्यौहार से पूर्व स्थाई कर्मियों के बराबर एक्सग्रेशिया भुगतान करने, मेडिकल फिटनेस के नाम पर डॉक्टर के द्वारा हॉस्पिटल के अलावे बाहरी जाँच कराने का दबाव बनाकर परेशान करने, आवास आवंटन के अनावश्यक विलम्ब करने और एक वर्ष पूर्व प्लांट का हुए गेट जाम अवधि में एक्स्ट्रा ड्यूटी किये सप्लाई मज़दूरों को उस पीरियड का वेतन भुगतान में टाल मटोल करने का आरोप मोर्चा प्रतिनिधियों से उठाया. परियोजना प्रधान ने बताया कि गेट जाम अवधी में जिन सप्लाई मज़दूरों ने ड्यूटी किया है उन्हें उस अवधि का वेतन भुगतान करने हेतु जो आदेश मुख्यालय से आया है उसमें कुछ त्रुटि है जिसे सुधार होते ही भुगतान हो जायेगा। उप महाप्रबंधक मुख्यालय में है इस विषय पर बात करेंगे। वार्ता में मोर्चा प्रतिनिधियों ने मेडिकल फिटनेस का नियम बदलने और प्रबंधन द्वारा बाहरी जाँच के नाम पर परेशान करने का जोरदार विरोध किया परियोजना प्रधान ने कहा कि सेफ्टी ऑफिसर और डी जी एम की उपस्थिति में वार्ता कर इसका समाधान निकाला जायेगा. बेहतर इलाज वाले मांग पर प्रबंधन ने कहा इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. डी जी एम के नहीं रहने के कारण आवास आवंटन के मामले पर विस्तार से बात नहीं हो सकी.वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, वरिष्ठ महाप्रबंधक एस एन प्रसाद, निदेशक एच आर सुनील कुमार और मोर्चा की ओर से ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, अशीम तिवारी, संजय मिश्रा, रघुवर सिंह, सरजू ठाकुर शामिल थे जबकि प्रदर्शन में

अमर नाथ सिंह, शिवकुमार पासवान,आर टिमन, विजय प्रसाद, एस कुंडू, रमोद कुमार, ब्राह्मदेव प्रसाद, अफजल अंसारी , मुंशी प्रसाद, राम नाथ सिंह, मदन सिंह, वाशीर अहमद, संजय सिंह, महेंद्र राम, धनेश्वर महतो, संजय प्रसाद, बिनोद कुमार, इंद्रदेव यादव, भीम प्रजापति, मनोज कुमार सिंह, बक्शी सिंह, संतोष पंडा, अरुण सिंह, अलीमुदिन, रंजीत यादव, दिलीप सिंह,बच्चू घासी, भुनेश्वर घासी, बंसी राय, धर्मेंद्र यादव सहित कई लोग शामिल थे.

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal