Home » News Update » डीवीसी, बोकारो थर्मल में शिक्षकों के लिये ’’यौन उत्पीड़न पर रोक’’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

डीवीसी, बोकारो थर्मल में शिक्षकों के लिये ’’यौन उत्पीड़न पर रोक’’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

बेरमो: डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केंद्र के तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में मानव संसाधन विभाग की ओर से डीवीसी स्कूल के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयेजन किया गया, जिसका विषय था ’’ यौन उत्पीड़न पर रोक’’

प्रशिक्षण कार्यक्रम ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड, धनबाद के माध्यम से किया गया । मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक बोर्ड के शिक्षा अधिकारी सब्यजीत सरकार, धनबाद थें। कार्यशाला की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, प्रशिक्षक सरकार, प्रबंधक (मा.सं.) रोहित कुमार, अंजु बोपाई, अनुराग सिन्हा, धनंजय कुमार, रंजन मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर की। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सरकार ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला एवं शिक्षकों को यौन उत्पीड़न विषय पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीवीसी मध्य विद्यालय एवं डीवीसी +2 उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया जिसमें, धनंजय कुमार, प्रशांत कुमार, शैलेस तिवारी, सुकेश प्रजापति,एफ लकरा, रंजन मिश्रा, रविन्द्र सिन्हा, मनोज गुप्ता, एस चौहान, सतीश आलोक, संतोष तिवारी, छोटेलाल, खेदन रजक, दिनेश महतो, शबनम प्रवीन, एच सिंह, के के मिश्रा, आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के शाहिद इकराम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार द्वारा दिया गया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal