पलामू: वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कल 1 सितंबर को संध्या में नौडीहा बाजार थाना चेक पोस्ट पर थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,इसी दौरान एक युवक बिना नंबर के हीरो एच एफ डीलक्स ब्लैक कलर पर सवार आ रहा था जो चेकिंग के दौरान उसे रोका गया जब उसे कागजात मांगे गए तो उसके पास कुछ नहीं मिला , पकड़े गए युवक से पूछताछ में वो अपना नाम मनीष कुमार शर्मा उम्र 20 वर्ष पिता उपेंद्र शर्मा ग्राम नासो थाना छतरपुर का निवासी बताया।
वहीं उसके निशाना देही पर पुलिस ने एक और मोटरसाइकिल लक्ष्मीपुर से बरामद किया, बरामद किए गए मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्लस ब्लैक कलर का है ,पकड़े गए युवक मनीष कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि मैं अपने अन्य साथियों के साथ झारखंड बिहार के सीमावर्ती जिला गया के बोधी बिगहा थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी कर लाया हूं इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी,सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ,ए एस आई प्रमोद कुमार राय, नरेंद्र कुमार शामिल थे।
परवेज आलम छतरपुर अनुमंडल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
