घटना कुजोड़ा पंचायत के आमगाछी की
देवघर: पालोजोरी खागा थाना क्षेत्र के कुंजोड़ा पंचायत के आमगाछी फुटबॉल मैदान में बुधवार की संध्या को ग्रामीणों ने एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आमगाछी मैदान में बुधवार को फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। मैच देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हुआ था। इसमें महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी थी। मैच देखने के दौरान युवका को पिस्टल के साथ ग्रामीणों ने देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं युवक को पिस्टल के साथ फुटबॉल खेल मैदान पिस्टल के साथ आए युवक को जमकर धुनाई कर दी। युवक इसमाईल अंसारी चितरा थाना के तुलसीडाबर गांव में बताया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही खागा पुलिस ने युवक और पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस युवक से पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
