Home » News Update » पूजा में गुंडई करने वालों को सबक सिखायेगी शक्ति कमांडो

पूजा में गुंडई करने वालों को सबक सिखायेगी शक्ति कमांडो

Ranchi : दुर्गा पूजा के दरम्यान राजधानी रांची में छेड़खानी, छिनतई और गुंडई करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। इसे लेकर रांची पुलिस के साथ शक्ति कमांडो को डिप्यूट किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह शक्ति कमांडो तैनात रहेंगी। सभी पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शक्ति कमांडो से पेट्रोलिंग करायी जायेगी। साथ ही मनचलों पर नजर रखी जायेगी।

रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे ने आजयानी बुधवार को मीडिया को बताया कि न सिर्फ शक्ति कमांडो, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला थानेदारों को भी दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में डायल 112 के जरिये कई शिकायतें मिली। ऐसे में शक्ति कमांडो और महिला थानेदारों सहित महिला पुलिसकर्मियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह अलर्ट मोड में रहें और जैसे ही कोई सूचना मिलती है तुरंत मूव करें।

बता दें कि शक्ति कमांडो के पास एक मोबाइल होता है, जिसमें शक्ति एप को ट्रैक किया जाता है। शक्ति एप से जुड़े क्यूआर कोड शहर भर में लगे हुए हैं। इसके माध्यम से भी महिलाएं पुलिस की मदद ले सकती हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal