Home » News Update » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मिलने रांची रिम्स पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मिलने रांची रिम्स पहुंचे।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचे, वहां उन्होंने कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाजरत चतरा सांसद कालीचरण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनसे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती गुवा गोलीकांड के शहीद वंशज (पश्चिमी सिंहभूम जिले के नुवामुंडी निवासी) दुरगुरिया सिरका के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली तथा उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सांसद कालीचरण सिंह एवं शहीद वंशज दुरगुरिया सिरका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रिम्स प्रबंधन पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर इलाज एवं जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal