Home » News Update » ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल को ऊर्जा विभाग द्वारा समाप्त किए जाने का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल को ऊर्जा विभाग द्वारा समाप्त किए जाने का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

तेनुघाट: पेटरवार के जाराडीह(कोह पंचायत) में देवीलाल महतो, सीताराम महतो, इंद्रनाथ महतो, धनेश्वर रविदास, महेश्वर रविदास, झुबर महतो, करमचंद महतो, सुकरी देवी इत्यादि दर्जनों ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल को ऊर्जा विभाग द्वारा समाप्त किए जाने का प्रमाण पत्र भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद द्वारा वितरित किया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री महमूद ने कहा कि भाकपा राजद जन अभियान द्वारा 1 फरवरी 2023 से शुरू किए गए आंदोलन के कारण घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने के लिए राज्य सरकार बाध्य हो गई । श्री महमूद ने कहा कि मुफ्त बिजली एवं बकाया माफी का लाभ जन आंदोलन की सफलता का परिणाम है । उपस्थित महिलाओं ने सहारा समूह का मामला उठाया और इसके लिए भी आंदोलन करने पर बल दिया । श्री महमूद ने महिलाओं के बातों का समर्थन किया ।

मौके पर उपस्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पंचानन महतो ने भी मुफ्त बिजली के आंदोलन की सफलता पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र मुंडा, यूथ फेडरेशन के जिला सचिव अजीत कुमार महतो के अलावा गोविंद मांझी, महेश्वर रजवार इत्यादि उपस्थित थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal