Home » News Update » जाने-माने BIT मेसरा में बड़ा कांड… जानें क्या

जाने-माने BIT मेसरा में बड़ा कांड… जानें क्या

Ranchi : राजधानी रांची में स्थित देश के जाने माने शिक्षण संस्थान BIT मेसरा में बड़ा कांड हो गया। यहां पॉलिटेक्निक ब्रांच के एक स्टूडेंट राजा पासवान की जान चली गयी। मृतक राजा पासवान के चाचा ने मीडिया को बताया कि गुजरे 14 नवंबर की रात BIT मेसरा में स्टूडेंट्स के दो गुटों ने लफड़ा हो गया। मारधाड़ तक हो गयी। इस मारधाड़ में राजा पासवान बीच बचाव करने गया। इसी दरम्यान वह बेतरह जख्मी हो गया। वहीं, कालेज से फोन आया कि कुछ लड़कों ने जमकर दारूबाजी की है। उसी में राजा अपना होश खो बैठा है। मिली सूचना पर राजा के घरवाले BIT पहुंचे। बेसुध राजा को लेकर अपने घर लौट आये। उनका घर सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहाटोली में है। 15 नवंबर की भोर करीब 4 बजे राजा की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जल्दबाजी में रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दरम्यान शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। चाचा का इल्जाम है कि राजा के दो दोस्तों ने बताया कि कोई दारू पार्टी नहीं हुई थी। कालेज प्रबंधन गलत बता रहा है। 14 तारीख को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें राजा जख्मी हो गया था।

इधर, आज यानी शनिवार को भोर में राजा पासवान की डेड बॉडी को लेकर उसके परिजन BIT मेसरा पहुंच गये। वहां जमकर बवाल किया। दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी। वहीं परिजनों का सवाल था कि कालेज प्रबंधन ने आखिर सही बात क्यों नहीं बता। बवाल की फैली खबर पर BIT ओपी थानेदार संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को भेजा गया है। मामले को लेकर परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal