चतरा: सदर प्रखंड अंतर्गत धमनिया मोड में संचालित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ इस आयोजन के मुख्य अतिथि मौलाना इसराइल मजाहिरी विशिष्ट अतिथि अजय सोनी तथा विद्यालय के निदेशक ने अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस आयोजन में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रतिभा दिखाया।इस आयोजन में जूनियर क्लासेज के लिए 50 मीटर रेस,बिस्किट रेस,म्यूजिकल चेयर रेस तथा सीनियर क्लास में 200 मीटर रेस,चम्मच रेस, रोप रेस, मैथ रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, लांग जंप हाइ जंप इत्यादि अनेकों तरह के खेल शामिल थे।इस आयोजन में जूनियर क्लास में अव्वल आने वाले प्रतिभागी, मो फरीद, तारिक जमील,संजीत कुमार,राधिका दूसरे स्थान पर यश कुमार,आरिफ अंसारी,माया राज, मो मुनाजिर,मो तुफैल,तथा तीसरे स्थान पर अफ़ीफा परवीन,अमीषा भोक्ता, वर्षा कुमारी रहीं।उच्च कक्षा में प्रथम स्थान पर अनुराग कुमार,अलीशा भोक्ता, हेना परवीन,मो अनवर,मो अरमान,मो मुकर्रम,जैद अली,अनुज कुमार,यास्मीन परवीन, आशिया परवीन,मो तौसीफ, जास्मिन परवीन,मो शाद,मो रेहान,अंजलि कुमारी दूसरे स्थान पर मो हसनैन राशि कुमारी ,आफरीन परवीन,तथा तीसरे स्थान पर लक्की कुमार,मो एहतेशाम, साक्षी कुमारी रहीं।सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में विद्यालय के निदेशक ने कहा कि खेल भावना रखें; कोई खेल खेलें! खेलों के लिए ना मत कहिए! खेल खेलना अच्छा मनोरंजन है! खेल आपको फिट और तंदुरुस्त रखते हैं
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहयोगी शिक्षक रौनक मैम,सुरेंद्र कुमार,पूनम राज,स्वीटी पाठक,मंजू कुमारी,बुशरा जबीं,मो सोहेल तथा विद्यालय के बच्चे शामिल थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
