Mumbai : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर पर ED ने रेड मारी है। आज यानी शुक्रवार को भोर में करीब छह बजे ED की टीम ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। राज कुंद्रा के साथ-साथ उनके करीबी माने जाने वाले लोगों के करीब 15 ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार पो’र्नोग्राफी के जरिये काली कमाई कर मनी लॉन्ड्रिंग करने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम राज कुंद्रा के आवास से कुछ डिजिटल दस्तावेजों को खंगाल रही है।
यहां याद दिला दें कि पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस की टीम ने 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा को सितंबर 2021 में जमानत मिल गई थी। हालांकि इस मामले की छानबीन जारी थी। अब ईडी की टीम इस मामले की मनी लांड्रिंग ऐंगल से जांच कर रही है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
