Home » News Update » भू-माफिया कमलेश के घर से जप्त सौ गोलियों को रिलीज करने का आदेश

भू-माफिया कमलेश के घर से जप्त सौ गोलियों को रिलीज करने का आदेश

Ranchi : भू-माफिया कमलेश कुमार सिंह के फ्लैट से बरामद सौ गोलियां उसके बॉडीगार्ड का है। दसकी सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने जब्त गोलियों को रिलीज करने का आदेश दिया है। जब्त गोलियां पूरी तरह से वैध है। गोलियों को रिलीज करने को लेकर कमलेश कुमार का बॉडीगार्ड कौशल कुमार सिंह ने एक याचिका दाखिल की थी। दाखिल याचिका पर सीजेएम की अदालत में सुनवाई हुई।

 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने पक्ष रखा। अदालत ने मामले में जांच अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। कौशल कुमार सिंह का शस्त्र लाइसेंस गढ़वा जिले से जारी है। जांच अधिकारी ने इसका सत्यापन किया। साथ ही अदालत ने जांच अधिकारी से पूछा कि एक समय में हथियारों के लिए अधिकतम कितनी गोलियां खरीदी जा सकती है।

 

अधिवक्ता ने जांच अधिकारी के रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आर्म्स लाइसेंस धारक एक साल में अधिकतम 200 गोलियां खरीद सकता है। एक समय में अधिकतम 50 गोलियां की खरीदारी कर सकता है। बरामद 100 गोलियों के चालान का भी पुलिस ने सत्यापन किया। कोर्ट पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद कांके थाना द्वारा जब्त 100 गोलियों को रिलीज करने का आदेश पारित किया।

 

यहां याद दिला दें कि ED ने कमलेश कुमार के ठिकाने पर बीते 21 जून को रेड मारी थी। जहां से एक करोड़ कैश के साथ 100 गोलियां जब्त की गयी थी। बरामद गोलियों को लेकर कांके थाना में कांड संख्या 174/2024 के तहत कमलेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। बरामद गोलियां कमलेश कुमार का नहीं बल्कि उसके बॉडीगार्ड की निकली है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal